रांची में 25 को सम्मानित होंगे उपायुक्त

हजारीबाग राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट योगदान के लिए हजारीबा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:15 AM (IST)
रांची में 25 को सम्मानित होंगे उपायुक्त
रांची में 25 को सम्मानित होंगे उपायुक्त

हजारीबाग : राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट योगदान के लिए हजारीबाग उपायुक्त डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह सम्मानित होंगे। आगामी 25 जनवरी को राज्य मुख्यालय में रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट आडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग झारखण्ड रांची के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। लोकसभा निर्वाचन-2019 एवं विधानसभा निर्वाचन-2019 को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने सहित मतदाता जागरूकता एवं लोकतंत्र में आमलोगों की भागीदारी बढ़ाने के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने से संबंधित बेहतरीन कार्य करने वाले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों की सूची में हजारीबाग के उपायुक्त को भी सम्मान के लिए नामित किया गया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव झारखण्ड सरकार विनय कुमार चैबे ने उपायुक्त, हजारीबाग को पत्र लिखकर 25 जनवरी को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट आडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है।

chat bot
आपका साथी