पूर्व प्राचार्य व शायर अली मुनीर का निधन

हजारीबाग हजारीबाग हाई स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिसिपल अली मुनीर नियाजी का मंगलवार को सुबह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:12 PM (IST)
पूर्व प्राचार्य व शायर अली मुनीर का निधन
पूर्व प्राचार्य व शायर अली मुनीर का निधन

हजारीबाग : हजारीबाग हाई स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिसिपल अली मुनीर नियाजी का मंगलवार को सुबह 11 बजे पगमिल स्थित नसीम कॉलोनी के आवास पर निधन हो गया। वे एक प्रसिद्ध कवि, लेखक, कहानीकार और संपादक भी थे। साहित्यिक पत्रिका ऊफूक ए अदब का वह पिछले सात वर्षों से संपादन कर रहे थे। उन्होंने अपनी दो किताबें लिखी हैं जिनमें कलम लिख और कश्मीर का सफरनामा प्रकाशित हो चुकी है। हर महीने प्रसिद्ध कवि स्वर्ग जहीर गाजीपुरी के नाम पर एक शाम आयोजित की जाती है, जिसमें वह बहुत रुचि के साथ उपस्थित रहते थे। हाल ही में वह आकाशवाणी हजारीबाग के स्टुडियो मुशायरे में भी शामिल हुए थे। उनके बड़े बेटे शौकत अली हजारीबाग हाई स्कूल में प्रधानाचार्य का पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को बाद नमाज जोहर जामा मस्जिद में नमाजे जनाजा होगी और खिरगांव कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी