कजरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा हैंडलूम प्रोडक्ट : डीसी

चरही उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह एसडीओ मेघा भारद्वाज और बीडीओ नीतू सिंह ने मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:43 PM (IST)
कजरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा हैंडलूम प्रोडक्ट : डीसी
कजरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा हैंडलूम प्रोडक्ट : डीसी

चरही : उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, एसडीओ मेघा भारद्वाज और बीडीओ नीतू सिंह ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कजरी गांव में चल रहे हैंडलूम उद्योग का निरीक्षण किया। गांव में संचालित मारसाल प्राथमिक बुनकर समिति द्वारा संचालित पावरलूम इकाइ देख अधिकारी द्वय काफी प्रभावित हुए। 15 लूम में 30 महिलाएं रोजगार पा रही हैं। सभी महिलाओं से जानकारी लेकर कहा उपायुक्त ने कहा कि काम को आगे बढ़ाने के लिए जो भी मदद होगी की जाएगी। कार्य कर रहे महिलाओं से कहा कि आपका प्रोडक्ट का नाम कजरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा। लगभग सात वर्षों से इस उद्योग से जुड़ी महिलाएं आज चार से पांच हजार रूपए अर्जित कर रही हैं। बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाई करा रही हैं। दोनों अधिकारियों ने उक्त केंद्र कुछ सामग्री की खरीदारी भी की। महिलाओं ने कहा कि एक जिस भवन में काम चल रहा है वह काफी छोटा पड़ रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का हल जरूर किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष बिरसा किस्कू, सचिव सह प्रबन्धक सुरेश मुर्मू, सुनीता लकड़ा, आशा हेंब्रम, रासो देवी, टेरेसा हेंब्रम, सबीना हेंब्रम, बड़की देवी आदि जुड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी