शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थी

 कटकमदाग  प्रखंड के सुलताना स्थित शोभा ज्ञान पब्लिक स्कूल शैक्षणिक भ्रमण पिकनिक का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:31 PM (IST)
शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थी
शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थी

 कटकमदाग : प्रखंड के सुलताना स्थित शोभा ज्ञान पब्लिक स्कूल शैक्षणिक भ्रमण पिकनिक का आयोजन किया गया। इसमें पहला क्लास से पांचवी क्लास तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को संस्कृति म्यूजियम ले जाया गया। जहां पद्मश्री बुलु इमाम ने बच्चों को म्यूजियम दिखाया और उन्हें भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पद्मश्री बुलु इमाम ने बच्चों को जीवन में सफलता का मंत्र भी दिया और कहा कि हम जब लगन और इमानदारी के साथ कोई भी काम करते हैं तो सफलता भी मिलती है। इस दौरान पद्मश्री ने बच्चों को भारतीय संस्कृति को बनाए रखने पर बल भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत पूरे देश में अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसलिए बच्चों को अपने देश और उसकी संस्कृति के बारे में जानकारी होना चाहिए ।इस दौरान बुलु इमाम ने कोहबर और सोहराई कला के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही साथ स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी इस कला की बारीकी बताया ।ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल होने के कारण बच्चों में म्यूजियम को लेकर काफी उत्सुकता भी रहा। बच्चों ने भी एक शिक्षक की भांति बुलु इमाम से बहुत कुछ समझा। बताते चलें कि बुलु इमाम ने अपने घर में ही एक म्यूजियम बनाया है। जिसमें भारतीय सभ्यता और संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई है ।इस दौरान  सभी शिक्षक और छात्रों ने  पद्मश्री बुलु इमाम के साथ फोटो भी खिचवाई। शैक्षिक भ्रमण के बाद कैनरी में बच्चों ने पिकनिक बनाया और कनहरी परिसर को साफ किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। जिससे प्रेरित होकर बच्चों ने सफाई कार्य भी किया और वादा किया कि अपने घर के आस-पास भी हम लोग साफ-सफाई रखेंगे। शैक्षिक भ्रमण में स्कूल के शिक्षिका मीनाक्षी सिन्हा, मनीषा आदि शामिल थी।

chat bot
आपका साथी