झुंड से भटक कर पहुंचे हाथी ने मचाया उत्पात

चौपारण प्रखण्ड के जंगल के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 08:59 PM (IST)
झुंड से भटक कर पहुंचे हाथी ने मचाया उत्पात
झुंड से भटक कर पहुंचे हाथी ने मचाया उत्पात

चौपारण : प्रखण्ड के जंगल के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना है। डेबो पंचायत के ग्राम नवादा,कोरियाडीह में शुक्रवार रात साढ़े दस के आसपास जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। नवादा में एक घर को ध्वस्त करते हुए घर में रखे धान ,चावल ,आलू को पूरा तरह से बर्बाद कर दिया। उसके बाद खेत - खलिहान में लगी फसल को रौंदते हुए कोरियाडीह में एक चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान हाथी ने नवादा गांव के बसन्त मल्होर पिता स्व नवदीप मल्हौर का घर और घर मे रखा अनाज को खा गया। वहीं रोहित मल्लाह पिता बसन्त मल्लाह का घर ,ग्राम कोरियाडीह , हेमराज रजक पिता स्व मंगर रजक का 10 क्विटल धान का नुकसान, महेश यादव पिता स्व रामेश्वर यादव 6 क्विटल धान, धनुकी साव पिता स्व द्वारिका साव का बॉण्डरी वाल को धवस्त कर दिया। उत्पात मचा कर हाथी सुबह के उजाले के पूर्व जंगल सीमा में प्रवेश कर गया। इधर पूरे इलाके में हाथियों का भय व्याप्त है। इधर वन विभाग ने हाथी के आतंक पर अलर्ट जारी किया है। सुबह ही सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी स्थल पर पहुँचकर लोगो को सतर्क रहने की अपील की। रेंजर कुरो बाड़ा ने बताया कि बरही से भटक कर एक हाथी चौपारण सीमा में प्रवेश कर गया। अब यह हाथी रामपूर सीमा से फुलवरिया जंगल में प्रवेश कर गया है। बिछड़ा हुआ हाथी बहुत ही खतरनाक है।वहीं काफी देर तक वन विभाग की टीम ने खोजबीन की जिसमें ग्राम फुलवरिया रतनाग तक हाथियों के पैरों का निशान दिखा,लेकिन हाथियों का पता नहीं चल पाया। वन पदाधिकारियों की टीम में वनरक्षी पंकज कुमार , अजीत कुमार, राहुल कुमार , और राजकिशोर यादव , सुखदेव यादव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी