विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की सोच आती है सामने

बड़कागांव बीएम मेमोरियल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की सोच आती है सामने
विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की सोच आती है सामने

बड़कागांव : बीएम मेमोरियल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बड़कागांव थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो व विद्यालय के प्रबंधक प्रभु दयाल महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान प्रदर्शनी मेला में मुख्य रूप से सर्कुलेटरी सिस्टम, वोल्कानिक इरप्शन, एक्सीडेंट अवेयरनेस बाय द सेंसर मेथड, क्विक ब्लड ग्रुप डिटरमिनेशन, ऑटोमेटिक इरिगेशन सिस्टम, सहित दर्जनों प्रदर्शनी लगाए गए थे। मौके पर बड़कागांव थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, विद्यालय के प्रबंधक प्रभु दयाल महतो आदि विशेष रूप् से मौजूद थे। प्रदर्शनी मेले में खास बात यह रहेगी बच्चों द्वारा मात्र 1 से 2 मिनट के अंदर ब्लड ग्रुप का जांच करना। इसमें लगभग बच्चों ने 190 से 200 लोगों का खून जांच कर दिखाया। प्राचार्य रंजीत कुमार ने बताया कि हमारे विद्यालय में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद सहित अन्य एक्टिविटी पर भी ध्यान दिया जाता है। हम विद्यालय के बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक प्रभु दयाल महतो, निर्मला देवी, निदेशक संदीप कुशवाहा,पिन्टू कुशवाहा,झारखंड कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव, कांडतरी मध्य विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, चंदन सिंह, आरिफ इकबाल, शिक्षक शिक्षिकाओं में आनंद कुमार, विनोद प्रसाद, हिमांशु कुमार, कैलाश कुमार, पूनम कुमारी, रखी कुमारी,कल्पना कुमारी, संदीप कुमार शर्मा, आमीन अंसारी, बेबी देवी, नारायण कुमार, भारती कुमारी, आंचल कुमारी, मंजू भारती, छात्र-छात्राओं में रितिका कुमारी, ईशा कुमारी, निखिल निगम, अंशिका जायसवाल, तुषार जायसवाल, कोमल कुमारी, प्रीतिका कुमारी, अंकित कुशवाहा, अनुराग चौधरी, वेद शर्मा, शालू कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुंदन कुमार, खुशबू कुमारी, रेहान आलम, अतुल्य मिश्रा, संध्या कुमारी, सुखी प्रवीण, मिस्टी प्रिया, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद।

chat bot
आपका साथी