चौपारण में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को छोड़ा पीछे

चौपारण लोकतंत्र के महापर्व में जिले के सर्वाधिक बड़े प्रखंड चौपारण ने एक नया कीर्तिमान स्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:46 PM (IST)
चौपारण में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को छोड़ा पीछे
चौपारण में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को छोड़ा पीछे

चौपारण : लोकतंत्र के महापर्व में जिले के सर्वाधिक बड़े प्रखंड चौपारण ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे परंतु आधी आबादी ने इस बार सबको सोचने को मजबूर कर दिया। प्रखंड के कुल 123000 मतदाताओं में से हुए 59 प्रतिशत लोगों ने मतों का प्रयोग किया इसमें से 67.04 प्रतिशत महिला अपने घरों से निकलकर मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र की महत्ता को मजबूत किया जबकि पुरुषों का मत प्रतिशत 50.79 रहा।

वहीं परिवर्तित बूथों में बूथ संख्या 6 डोडिया से बदले गए मतदान केंद्र दैहर मध्य विद्यालय में 59.44 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जिसमें पुरुष की संख्या 55.78 रही। वहीं महिलाओं में 59.15 की दर से महिलाओं ने मत दिया। वहीं बूथ संख्या 67 पथलगढडवा से परिवर्तित बूथ मध्य विद्यालय सियरकोनी में 61.0 4 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस बूथ पर भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं का प्रतिशत अधिक रहा। जहां पुरुष 56.19 प्रतिशत मतदान की महिलाओं ने 75.08 मत दिया। वहीं कुल 1062 निशक्त वोटर में 554 पुरुष और 300 महिला आबादी ने वोट दिया। 80.4 निशक्त लोगों ने इस बार मतदान किया।

मतदान को लेकर बुजुर्गों से लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर के बाद जैसे जैसे समय ढलता गया मतदान केंद्रों पर भीड़ घटती गई। ग्रामीण महिलाओं में भाजपा के प्रति उत्साह दिखा। गैस, कृषि समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड आदि को आधार बताया। वहीं प्रखंड के कमलवार के बूथ संख्या 109,बारा के बूथ संख्या 71, मालिकाना बूथ संख्या 132 की मशीन में कुछ तकनीकी शिकायत की सूचना मिली जिसे तत्काल बदला गया। कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर अकेला यादव ने बूथ संख्या 56 पर तो भाजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलखन सिंह ने बूथ संख्या 40 पर अपने मत को डाला। दिव्यांग मतदाता भी घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड के सभी उग्रवाद प्रभावित पंचायतों दैहर चोरदाहा झापा चौपारण ताजपुर भगत करमा आदि इलाकों में सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर निकले।

chat bot
आपका साथी