बरही प्रखंड में मतदान करने पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं

बरही (ह•ारीबा़ग) बरही विधानसभा अंतर्गत बरही चौपारण पदमा व चंदवारा प्रखंड आते हैं। स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:13 AM (IST)
बरही प्रखंड में मतदान करने पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं
बरही प्रखंड में मतदान करने पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं

बरही (ह•ारीबा़ग): बरही विधानसभा अंतर्गत बरही, चौपारण, पदमा व चंदवारा प्रखंड आते हैं। सभी जगह शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान हुआ।

इधर बरही प्रखंड की बात करें तो प्रखंड के 123 बूथों पर भी शांति पूर्ण मतदान संपन्न हो गया। बीडीओ अरुणा कुमारी ने बताया कि बरही प्रखंड में कुल 65.13 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें इस बार मतदान में फिर पुरुषों पर महिलाएं भारी पड़ी। महिलाओं ने 72.82 प्रतिशत मतदान किया। वहीं पुरुषों ने 58.02 प्रतिशत मतदान किया। बता दें कि बरही प्रखंड के 123 बूथों में कुल मतदाताओं की संख्या 87411 है। इसमें पुरुष 45987 है। वही महिलाएं 41424 है। वहीं मतदान करने में महिलाओं में 30165 व पुरुषों में 26763 लोगों ने मतदान किया। इस प्रकार महिलाओं ने पुरुषों से करीब 14 प्रतिशत अधिक मतदान किया है।

सखी महिला मतदान केंद्र सजाया गया :

सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुई जो अपराह्न 3 बजे तक हुआ। सुबह 7 बजे से पहले ही मतदान के लिए लंबी-लंबी लाइने लगना शुरू हो गई थी। वही बरही मीडिल स्कूल में सखी महिला बूथ बनाया गया था। उक्त बूथ संख्या 314 व 315 में प्रेसिडिग ऑफिसर से लेकर मतदान कर्मी तक सारे महिलाएं थी। वहीं दोनों बूथों को बैलून व जमीन पर हरा रंग का कालीन बिछाकर सजाया था। ईवीएम मशीन स्टार्ट करने में कुछ जगहों पर हुई लेट :- बरही प्लस टू हाई स्कूल में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने के कारण मतदान केंद्र 322 में 7: 27 मिनट पर शुरू हुई। इसकी सूचना सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को मिलने पर त्वरित पहुंच कर उसे जल्द शुरू किया गया। वहीं बूथ संख्या 320 में 7: 25 बजे व 321 बूथ संख्या में 7:14 बजे व बूथ संख्या 319 में 7: 10 बजे मतदान की शुरू किया गया।

chat bot
आपका साथी