सरकारी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

हजारीबाग 12 दिसंबर जिले में मतदान होना है। परंतु बुधवार को ही सरकारी कार्यालय खाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:12 AM (IST)
सरकारी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा
सरकारी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

हजारीबाग : 12 दिसंबर जिले में मतदान होना है। परंतु बुधवार को ही सरकारी कार्यालय खाली हो गए। ये हाल सरकारी कार्यालय हीं नहीं बल्कि कई अ‌र्द्ध सरकारी संस्थान और अन्य इससे जुड़े कार्यालय, स्कूल का भी था। इसी तरह का हाल शहर के थानों का भी था, जहां बल के नाम पर चौकीदार और चार एक के जवान दिखाई दिए। पदाधिकारी बाजार समिति में व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। वहीं एसपी सुबह नौ बजे से हीं संबंधित थाने के पदाधिकारियों को निदेश जारी कर बाजार समिति खुद पहुंच गए। उपायुक्त की टीम भी गुरुवार को चुनाव व्यवस्था की जायजा लेते रहे।

बुधवार को कलस्टर और गुरुवार को कर्मी पहुंचे बूथ पर

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों को बुधवार को हीं कलस्टर पर भेज दिया। संध्या चार बजे तक सभी लोग गतंव्य स्थान पर पहुंच चुके थे। गुरुवार की ये अहले सुबह टीम अपने अपने बूथ पर जाएंगी। वहीं पुलिस फोर्स पूर्व में ही बूथ और कलस्टर पर पहुंच चुकी है।

माता समिति और रसोईयां कराएगी भोजन

मतदान के दौरान गुरुवार और बुधवार को विभिन्न बूथों पर रसोईयां और माता समिति भोजन की व्यवस्था कराएंगे। स्कूलों में कुछ इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है। माता समिति यह भोजन सेवा भाव से बना रही है। बकायदा इसके लिए कर्मियों की ओर से भोजन के शुल्क दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी