आकर्षक नृत्य से बच्चों ने बांधा समां

हजारीबाग टावर चौक स्थित डीपीएस हजारीबाग में सह शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत समूह न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:37 PM (IST)
आकर्षक  नृत्य से बच्चों ने बांधा समां
आकर्षक नृत्य से बच्चों ने बांधा समां

हजारीबाग : टावर चौक स्थित डीपीएस हजारीबाग में सह शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन वर्गों में विभाजित इस प्रतियोगिता में चार हाउसों के प्रतियोगियों ने नृत्य के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विभिन्न भाव अभिव्यक्ति की प्रस्तुति दी। नृत्य एवं भाव भंगिमा की आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने अछ्वुत समा बांधा तथा अंत तक दर्शकों को बांधे रखा। छात्रों ने नृत्य के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या एवं अनेकता में एकता का संदेश प्रस्तुत किया। चार हाउसों की प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सीनियारिटी हाउस प्रथम तथा डिसिप्लिन हाउस दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में क्रमश: सिसेरिटी हाउस एवं डिसिप्लिन हाउस विजेता रहे तथा सीनियर वर्ग में सिसेरिटी एवं डिसिप्लिन को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर ऑनेस्टी हाउस रहा। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शुभ्रा ठाकुर ने नृत्य एवं संगीत को भाव अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम बताया तथा छात्रों एवं शिक्षकों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी हाउस मास्टर का धन्यवाद किया। ओवर ऑल चैम्पियन सिन्सियरिटी हाउस रहा। स्कूल के शिक्षक रविराज ने मंच संचालन किया।

chat bot
आपका साथी