पीएम मोदी कल आएंगे बरही, तैयारी तेज

बरही (हजारीबाग) पीएम नरेंद्र मोदी आगामी नौ दिसंबर को बरही के चकुरटांड मैदान में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:34 PM (IST)
पीएम मोदी कल आएंगे बरही, तैयारी तेज
पीएम मोदी कल आएंगे बरही, तैयारी तेज

बरही (हजारीबाग) : पीएम नरेंद्र मोदी आगामी नौ दिसंबर को बरही के चकुरटांड मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर जोरों पर है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का वातावरण है। भाजपा कार्यकर्ता बरही विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों के गांव - टोला में इसका जमकर प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने बताया कि पीएम का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बरही विधानसभा क्षेत्र समेत आसपास के 10 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पहुंचेंगे, सभी भाजपा प्रत्याशियों का जीत सुनिश्चित है। पीएम का यह चुनावी जनसभा पूर्वाहन 10 बजे होगी।

इधर कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय प्रशासन समेत एसपीजी की टीम सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पैनी नजर रखते हुए तैयारी शुरू कर दी हैं। चकुराटांड में तीन हेलीपैड बना है। हेलीपैड से महज 325 फीट की दूरी पर पीएम का सभा होगी। जहां भव्य पंडाल का निर्माण जोरों पर है। शनिवार को हेलीपैड पर वायु सेना के 2 हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिग कर जायजा लिया। वहीं पंडाल निर्माण ा कार्य कर रही रांची की एक प्राइवेट कंपनी के कर्मियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल में पब्लिक एवं वीआइपी सीटिग का एरिया 600 फीट चौड़ा व 300 फीट लंबा होगा। बैठने के लिए 18 हजार कुर्सियां होगी। सभा स्थल पर लोगों के बैठने के लिए 24 ब्लॉक भी तैयार किए जा रहे हैं। आम लोगों को पहुंचने के लिए 36 गेट होंगे। साथ ही एक वीआइपी गेट भी होगा। आठ स्थानों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इधर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम अभी से ही शुरू हो गए हैं

chat bot
आपका साथी