भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल आज करेंगे नामांकन

हजारीबाग सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:07 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल आज करेंगे नामांकन
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल आज करेंगे नामांकन

हजारीबाग : सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से मटवारी गांधी मैदान में सभा का आयोजन किया गया है। सीएम रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा व प्रमंडलीय प्रभारी विनय लाल मौके पर मौजूद रहेंगे। नामांकन को लेकर सदर और जिला भाजपा द्वारा जोरदार तैयारी की गई है। इस बाबत एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने पांच साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कहा कि अपने कार्य के बल पर वोट मांगने जनता के बीच जा रहा हूं। बताया कि उनके सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज है। हालांकि, इस मामले में साक्ष्य की कमी दिखाकर पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट को सौंप दी है। वहीं बताया उनके संपति में कोई वृद्धी नहीं, लेकिन बाजार के अनुसार थोड़ा वृद्धी संभव हुआ है। बताया कि विधायक कार्यालय का स्थापना कर पांच साल में दो लाख लोगों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया। 24 घंटे सेवा कार्य करने की बात कह विधायक ने कहा कि दूसरी बार नामांकन करने जा रहा हूं। चुनाव प्रचार की शुरुआत नरसिंह भगवान के मंदिर और गुरुदारा में माथा टेक कर किया है। नामांकन में कार्यकर्ताओं का भीड़ उमड़ेगा जो हमारे कार्य , मेहनत और उनकी स्वीकार्यता का सबूत देगा।

chat bot
आपका साथी