डीसी-एसपी ने किया क्लस्टरों का निरीक्षण

टाटीझरिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन रेस ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:06 PM (IST)
डीसी-एसपी ने किया क्लस्टरों का निरीक्षण
डीसी-एसपी ने किया क्लस्टरों का निरीक्षण

टाटीझरिया : शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन रेस हो गया है। डीसी भुवनेश प्रताप सिंह एवं एसपी मयूर पटेल टाटीझरिया प्रखंड में घूमकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रखंड में बनाए गए क्लस्टर प्वाइंटों व बूथ झरपो, खैरा, टाटीझरिया, होलंग, नारायणपुर का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर अभियान एएसपी रमेश कुमार, थाना प्रभारी चंदन कुमार साव, बीडीओ शाईनी तिग्गा, सीओ विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपायुक्त ने क्लस्टरों में स्वच्छता के साथ-साथ शौचालय, पेयजल और कमरों की बेहतर व्यवस्था की जाने की बात भी कही। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराने का निदेश भी दिया। कलस्टर प्वाइंट पर ठहरनेवाले पुलिस कर्मियों एवं पोलिग पार्टियों के अनुसार शौचालय का निर्माण करवाने की बात कही।

chat bot
आपका साथी