बरही में चल रहा है स्वछता अभियान

बरही (हजारीबाग) दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए बरही में पिछले तीन दिनों से सघन रूप से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:27 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
बरही में चल रहा है स्वछता अभियान
बरही में चल रहा है स्वछता अभियान

बरही (हजारीबाग): दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए बरही में पिछले तीन दिनों से सघन रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव की अगुवाई में जनसहभागिता के साथ चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से इस अभियान के तहत बरही चौक, तिलैया रोड, धनबाद रोड, सिनेमा गली, डॉक्टर गली, प्रखंड परिसर आदि क्षेत्रों में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर के द्वारा साफ- सफाई की गई। कई लोगों ने श्रमदान भी किया। बीच-बीच में विधायक खुद पहुंचकर साफ सफाई कार्यक्रम का जायजा ले रहे हैं। विधायक मनोज कुमार यादव ने बरही को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए सभी से अपील की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, पूर्व मुखिया शमशेर आलम, राजकुमार केशरी, अशोक यादव, महेंद्र यादव, मुकेश कुमार, अरविद कुमार, युगल यादव, ब्रह्देव यादव, अशोक यादव, रवि केशरी, विनय सिंह, सहदेव यादव, पंकज पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी