डीपीएस के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में मोहा मन

बरही (हजारीबाग) बरही के हजारीबाग रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:26 PM (IST)
डीपीएस के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में मोहा मन
डीपीएस के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में मोहा मन

बरही (हजारीबाग): बरही के हजारीबाग रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगबिरंगी फूलों व रंगों से कक्षाओं को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया। इसके बाद विभिन्न वर्गों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डीपीएस स्कूल के बच्चों ने अध्यापिकाओं की मौजूदगी में आकर्षक रंगोलियां सजाकर सभी का मन मोह लिया। मौके पर निदेशक विजय कुमार ने बच्चों को दीपावली के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने बच्चों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की और अपने बड़ों की देखरेख में ही पटाखे चलाने पर बल दिया। वही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निदेशक विजय कुमार, प्रधानाध्यापक सत्यदेव चटर्जी, उप प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा, रंगोली प्रभारी सुनीता कुमारी, सहयोगी शिक्षकों में नाजनीन, आरती कुमारी, सौम्या कुमारी, लवली कुमारी, स्नेहा कुमारी, नंद किशोर कुमार, कमलजीत कुमार व कुंदन कुमार ने भी बढ़-चढ़कर सभी बच्चों को सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी