जन उत्थान कमेटी ने उठाई ग्रामीणों की समस्याएं

केरेडारी प्रखंड के बुंडू गांव में नव युवा संघ के तत्वाधान में जन उत्थान सम्मेलन का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:22 PM (IST)
जन उत्थान कमेटी ने उठाई ग्रामीणों की  समस्याएं
जन उत्थान कमेटी ने उठाई ग्रामीणों की समस्याएं

केरेडारी : प्रखंड के बुंडू गांव में नव युवा संघ के तत्वाधान में जन उत्थान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक निर्मला देवी की पुत्री अंबा प्रसाद थी। जहां पर भारी बारिश होने के कारण भी ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्ग लोगों की भीड़ उमड़ी। जन उत्थान सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती पंचायत बुंडू और पताल के गांवों में की ज्वलंत समस्याओं का निष्पादन करना एवं विधायिका निर्मला देवी का ध्यान आकृष्ट करना था। सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि अंबा प्रसाद को रूबरू कराया गया। इसके पश्चात अंबा प्रसाद ने ग्रामीणों को पूरी तरह आश्वस्त किया कि जिस प्रकार पूर्व में विकास की कई योजनाओं को धरातल पर उतारी गई है, जिस तरह उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करोड़ों की लागत से बनाई गई हैद्ध उसी प्रकार और भी जन हित के कार्यों को पूरा करूंगी। सम्मेलन को संबोधित करने वाले में बड़कागांव युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जयंत तुरी, पिपरवार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष रविद्र गुप्ता, केरेडारी प्रतिनिधि सुरेश साव, विधायक पुत्र सुमित कुमार, मिडिया प्रभारी मनोज सिंह, याकूब राय, रोहित सिंह, मुकेश सिंह, प्रकाश राणा, नरेश साव, अफजल हुसैन, सतीश बंसल, धनंजय राम, जितेंद्र राम, धीरज करमाली, मोहन करमाली, राजेश साव, द्रोपद्री देवी, भोला साव, सुरज गंझू, सुरेन्द्र साव, रूपेश यादव, अर्जुन प्रजापति समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी