कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को भाजपा ने बताया मजाक

हजारीबाग जिला भाजपा ने कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को मजाक बताया है। अटल भवन में प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:06 PM (IST)
कांग्रेस की  जनाक्रोश रैली को भाजपा ने बताया मजाक
कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को भाजपा ने बताया मजाक

हजारीबाग : जिला भाजपा ने कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को मजाक बताया है। अटल भवन में प्रदेश मीडिया टीम प्रबंधन समिति सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजनीति में परिवारवाद और भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी कांग्रेस को जनाक्रोश रैली करने का कोई अधिकार नही है।

कांग्रेस की यह रैली सत्ता पाने के छटपटाहट को बता रही है। बताया कि सत्ता से बाहर हो चुकी कांग्रेस किसी प्रकार से सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये किसी भी स्तर पर जा सकती है। बताया कि आम जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी और जिसका फायदा आम जनता से लेकर पूरे देश को दिख रहा है। कांग्रेस पर झारखंडी हित का झूठा राग अलापने का आरोप भी भाजपा ने लगाया। आरोप यह भी लगाया कि झारखंड की बात करने वाली कांग्रेस को झारखंडी भाषा से कितना चिढ़ है कि जेपीएसएससी से उस भाषा को हीं हटा दिया। बताया कि 2019 में राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और राज्य को सुपर बनाएंगे। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी