आजसू ने बांटी कुर्सी और दर्री

विष्णुगढ़ आजसू की विष्णुगढ़ के गांवों में महिलाओं के बीच कुर्सी दर्री का वितरण जार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:03 PM (IST)
आजसू ने बांटी कुर्सी और दर्री
आजसू ने बांटी कुर्सी और दर्री

विष्णुगढ़ : आजसू की विष्णुगढ़ के गांवों में महिलाओं के बीच कुर्सी दर्री का वितरण जारी है। प्रखंड के सारूकुदर एवं फाराचांच में आजसू के मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो ने महिला समूहों के बीच कुर्सी एवं दर्री का वितरण किया। मौके पर उपस्थित महिलाओं व ं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण को लेकर हमारी आजसू पार्टी खासे गंभीरता से कार्य कर रही है।लिहाजा महिलाओं की सुविधा के लिए उनके बीच कुर्सी दर्री का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के हर वर्ग की सहयोग करने की अपनी वचनबद्धता एक बार फिर दोहराया। कहा कि गांव देहात का विकास अभी अधूरा है। हमारी कोशिश है गांवों में हर जरूरी की सुविधा मिले। उन्होंने गाल्होबार में डा. भीम राव अंबेडकर फुटबाल टूर्नामेंट का भी उद्घाटन किया। मौके पर ग्रामीणों, युवकों से कहा कि खेल भावना से प्रेरित होकर आयोजित टूर्नामेंट को सफल बनाएं। मौके पर प्रखंड आजसू अध्यक्ष रामेश्वर महतो, महोदव देहाती, मदन महतो, कपिलदेव महतो, विकास महतो, रूपेंद्र पटेल, फलजीत महतो, अजय कुमार मंडल, दीपू अकेला, प्रकाश, लक्की, मुखिया रीतलाल महतो, छोटी शर्मा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड के जोबर पंचायत के बंदखारो में भी आजसू कार्यकत्र्ताओं ने महिला समूहों के बीच कुर्सी और दर्री का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी