बराकर नदी में गिर रहा है प्लांट का दूषित पानी

बरही (हजारीबाग) सरकार जल संरक्षण व जल संचयन को लेकर कई अभियान चला रही है। जल संक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 08:52 PM (IST)
बराकर नदी में गिर रहा है प्लांट का दूषित पानी
बराकर नदी में गिर रहा है प्लांट का दूषित पानी

बरही (हजारीबाग) : सरकार जल संरक्षण व जल संचयन को लेकर कई अभियान चला रही है। जल संकट को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बरही के भंडारो पंचायत अंतर्गत बहने वाली बराकर नदी में करीब एक माह से बांझेडीह पावर प्लांट का डस्ट युक्त दूषित पानी बहाया जा रहा है। इसके कारण नदी दूषित हो रही है। साथ ही साथ नदी के किनारे बसने वाले पुरहारा, बेरिसाल, भंडारो, धोबियापहरी, बेहराराबाद आदि गांव के ग्रामीणों के लिए यह परेशानी का सबब बन गई है। इस बाबत प्रभावित ग्रामीणों ने शनिवार को बरही बीडीओ व सीओ को आवेदन देते हुए समस्या से निजात दिलाने का गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया कि बांझेडीह पावर प्लांट का डस्ट युक्त पानी बराकर नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। इस नदी के किनारे बसने वाले गांव के लोगों को काफी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। वे लोग कृषि कार्य के लिए इसी पानी से सिचाई करते हैं, जिससे खेतों की मिट्टी दूषित हो रही है। इस गंदे पानी को पीकर उनके जानवर भी बीमार पड़ रहे हैं। आगामी छठ पर्व को लेकर भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। यहां छठ वर्ती व श्रद्धालु लोग छठ पर्व के दिन अ‌र्ध्य देते हैं। स्नान व कपड़ा वगैरह की साफ सफाई के लिए भी ग्रामीण इसी बराकर नदी आते हैं। गुहार लगाने वालों में बहादुर पासवान, बद्री प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, रवि कुमार, बबून यादव, महादेव पासवान, लोटा साव, दशरथ मोदी, सुमित, अशोक पांडे, सहदेव मोदी आदि शामिल हैं। भंडारो पंचायत के मुखिया सकलदेव यादव ने भी उक्त पावर प्लांट द्वारा डस्ट युक्त पानी को बराकर नदी में नहीं गिराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी