सीएनटी एक्ट से गैर आदिवासियों को बाहर करे सरकार: राजेंद्र

टाटीझरिया प्रखंड के डहरभंगा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को अखिल भारतीय अत्यंत पिछड़ा व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 09:22 PM (IST)
सीएनटी एक्ट से गैर आदिवासियों को बाहर करे सरकार: राजेंद्र
सीएनटी एक्ट से गैर आदिवासियों को बाहर करे सरकार: राजेंद्र

टाटीझरिया: प्रखंड के डहरभंगा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को अखिल भारतीय अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच का कार्यक्रम सुखदेव हजाम की अध्यक्षता व चंदन ठाकुर के संचालन में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अत्यंत पिछड़ा उत्थान मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी, वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ इंद्र बाबू, महामंत्री छेदी ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, महेश ठाकुर उपस्थित थे। अपने संबोधन में अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि झारखंड सरकार बिहार की तर्ज पर अति पिछड़ों का आरक्षण लागू करें। इसमें एनक्सर एक को 16 एवं एनक्सर दो को 11 प्रतिशत अलग-अलग 27 प्रतिशत आरक्षण दे। वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि एकजुटता से ही संगठन मजबूत होगा और सरकार आपके सामने आकर आपकी बातों को सुनेगी और अमल में लाएगी। युवकों से उन्होंने आह्वान किया कि शराब किसी भी समाज के विघटन का कारण बनता है घर बर्बाद होता है उससे युवक परहेज। सीएनटी एक्ट से गैर-आदिवासियों को सरकार बाहर करे। अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच में चंद्रवंशी, प्रजापति, राणा, ठाकुर और साव समाज के लोग फिलहाल शामिल हैं। इसमें इस वर्ग में औरों को भी जोडना शेष है। ईंट बिखरे हुए हैं इन बिखरे ईंटों से सुंदर इमारत बनानी है। इसको लेकर जिला समाहरणालय के सामने 22 अक्टूबर को धरना भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक ठाकुर, रामविलास शर्मा, किशोरी ठाकुर, नारायण ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, हीरामन ठाकुर, मनोज ठाकुर, नंदेश्वर ठाकुर, सरयू ठाकुर, जगदीश ठाकुर, छोटी ठाकुर, सुरेश ठाकुर, भीम ठाकुर, जागो ठाकुर, भोला ठाकुर, रेनु देवी, कमला देवी, सीता देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, मथुरा ठाकुर, प्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी