दस्तावेज निबंधन से साढ़े पांच करोड़ राजस्व प्राप्ति : डीसी

जासं हजारीबाग वित्तीय वर्ष 2019-20 में राजस्व विभाग की उपलब्धि काफी शानदार रही। जिला निबं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:51 PM (IST)
दस्तावेज निबंधन से साढ़े पांच करोड़ राजस्व प्राप्ति : डीसी
दस्तावेज निबंधन से साढ़े पांच करोड़ राजस्व प्राप्ति : डीसी

जासं, हजारीबाग : वित्तीय वर्ष 2019-20 में राजस्व विभाग की उपलब्धि काफी शानदार रही। जिला निबंधन कार्यालय द्वारा दस्तावेज निबंधन से 54353279 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई। महिलाओं को एक रुपए में निबंधन योजना के तहत 12323 महिलाएं लाभुक बनी। यह बातें उपायुक्त डा. भुवनेश् प्रताप सिंह ने शनिवार अपराह्न समाहरणालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। शहर की कुछ सड़कों की बदहाली और पेयजलापूर्ति समस्या को लेकर उठाए गए मुद्दे पर कहा कि इसको लेकर प्रशासन गंभीर है। मेन रोड में रेलवे स्टेशन तक सड़क की बदहाली को लेकर बहुत जल्द आवश्यक कार्रवाइ की जाएगी आगामी विस चुनाव को लेकर कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। पदाधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। विभिन्न कोषांगों का गठन किया जा चुका है। चुनावी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एप्प से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी