हर्षोल्लास के साथ चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय

बरही बरही में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर बरही चित्रांश परिवार के वरिष्ठ सदस्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:17 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय
हर्षोल्लास के साथ चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय

बरही : बरही में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर बरही चित्रांश परिवार के वरिष्ठ सदस्य शैलेन्द्र सिन्हा के आवास पर राजेन्द्र रुखरियार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। मौके पर पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष जय प्रकाश कतरियार व कोषाध्यक्ष श्याम कुमार सिन्हा को चुना गया। पूजा पूर्व की भाँति न्यू कॉलोनी स्थित बिनोद सिन्हा के आवासीय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अर्थ संग्रहण की जिम्मेवारी अजीत कतरियार, शैलेन्द्र सिन्हा, राजेन्द्र रुखरयार, आशुतोष सिन्हा और श्याम सिन्हा को, भोजन प्रबंधन समिति में जय प्रकाश कतरियार, शैलेन्द्र सिन्हा, महेश श्रीवास्तव, लकी और राज को दी गई। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने और मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी जयदीप कुमार सिन्हा को दी गई। बैठक में पूर्व की भाँति सभी चित्रांश परिवार का सामूहिक रात्रि भोज का करवाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जय प्रकाश कतरियार, अजीत कटरियार, महेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिन्हा, राजेन्द्र रुखरयार, श्याम सिन्हा, संजय सिन्हा, जयदीप कुमार सिन्हा, निखिल कुमार, दीपक शरण, राजकिशोर प्रसाद, गोपाल चंद्र घोष, राकेश कमल, प्रभात कुमार सिन्हा, रणधीर कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, निशांत कुमार सिन्हा, लकी सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी