दारू में मनी पूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाहा की पुण्यतिथि

दारू झारखंड के प्रथम कृषि मंत्री सह हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार प्रतिि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 08:55 PM (IST)
दारू में मनी पूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाहा की पुण्यतिथि
दारू में मनी पूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाहा की पुण्यतिथि

दारू : झारखंड के प्रथम कृषि मंत्री सह हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके स्व. देवदयाल कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को उनके झुमरा स्थित आवासीय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सदर विधायक मनीष जायसवाल, बड़कागाँव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. केपी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भैया बांके बिहारी सहित जिले के कई गणमान्य भाजपा नेतागण शामिल हुए। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग में राजपरिवार के बाद किसी ने राजनितिक रूप से हजारीबाग को एक अलग पहचान दिलाई तो वो हैं सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी रहे स्व. देवदयाल कुशवाहा। इन्होंने ने एकीकृत बिहार में 1990 में पहली बार जीतकर वे बिहार विधानसभा गये और यहाँ लगातार 10 वर्षों तक हजारीबाग सदर की जनता की आवाज बुलंद करते रहे। झारखंड अलग होने के बाद पांच वर्षों तक झारखंड विधानसभा में बेबाक होकर जनता की आवाज बुलंद करते रहे। झारखण्ड के प्रथम कृषि मंत्री के रूप में इनका कार्यकाल बेदा़ग और स्वर्णिम रहा। ये झारखंड के अबतक के पहले ऐसे कृषि मंत्री रहे हैं जिनपर किसी प्रकार का कोई आरोप या दामन में दाग नहीं लगा7 विधायक ने इनकी प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर घोषणा करते हुए कहा उनकी स्मृति में जल्द उनके झुमरा स्थित आवास के समक्ष पुराने पंचायत भवन के समीप देवदयाल कुशवाहा स्मृति भवन और उनकी आदमकद प्रतिमा अधिष्ठापित की जायेगी। मौके पर दारु बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सदर बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, कटकमसांडी बीस सूत्री अध्यक्ष रामकुमार मेहता, कटकमदाग बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, कटकमसांडी पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता काली साव, दिनेश प्रसाद, बिजय वर्मा, रंजित सिन्हा, तापेश्वर दयाल, दारु भाजपा मंडल महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, शत्रुंजय प्रसाद, शत्रुंजय प्रसाद, बलदेव बाबू, दारु भाजयुमो मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव कुशवाहा, सदर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, जीतेन्द्र कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि राजन सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी