विष्णुगढ़ में झामुमो की बदलाव रैली कल

विष्णुगढ़ झामुमो नेता रामप्रकाश भाई पटेल ने रांची में 19 अक्टूबर को होने वाली बदलाव म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 08:51 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 08:51 PM (IST)
विष्णुगढ़ में झामुमो की बदलाव रैली कल
विष्णुगढ़ में झामुमो की बदलाव रैली कल

विष्णुगढ़ : झामुमो नेता रामप्रकाश भाई पटेल ने रांची में 19 अक्टूबर को होने वाली बदलाव महारैली में शामिल होने की अपील की। तैयारियों को लेकर गुरूवार को विष्णुगढ़ के नवादा स्थित तीन माइल में झामुमो ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता दिलेर आजाद एवं संचालन सचिव संजय प्रजापति ने किया। मौके पर उपस्थित झामुमो के केंद्रीय सदस्य श्री पटेल ने कहा कि पार्टी की रांची के हरमू मैदान में आयोजित बदलाव रैली में विष्णुगढ़ से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता शामिल होंगे।महारैली का प्रचार, प्रसार बैनर, होडिग के अलावा जनसंपर्क कर किया जा रहा है। उन्होंने बदलाव रैली में शामिल होने की सबों से अपील की।

मौके पर मुजाफर अंसारी, अजूबर अंसारी, मजलूम अंसारी, विनोद साव, तोहिद अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, रोहित साव, पुरन महतो, संजय राय, संजय पटेल, मंगल चंद्र पटेल, सुरेश महतो, जितेंद्र भास्कर, गोपी महतो, मनव्वर आलम, धर्मेंद्र महतो, हरिलाल महतो, कारू महतो, मोबिन अंसारी, अनिल पटेल, नीरज ओझा, प्रकाश सिंह, जितेंद्र भुईया, जीतलाल महतो, कुलदीप महतो, विकास कुमार, पुनू महतो, संतोष पटेल, धीरज कुमार, मनोज सोनी, डालेश्वर महतो, दुलारचंद पटेल, छोटेलाल बेसरा, नीरज कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी