पीडित परिवार को दिया अनाज

संसू विष्णुगढ़ अफ्रीकी देश मरूतानिया में मौत के शिकार विष्णुगढ़ के बिसुईया गांव के मह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:22 AM (IST)
पीडित परिवार को दिया अनाज
पीडित परिवार को दिया अनाज

संसू, विष्णुगढ़: अफ्रीकी देश मरूतानिया में मौत के शिकार विष्णुगढ़ के बिसुईया गांव के महादेव सोरेन के परिजनों को बजरंग दल के जिला संत्संग प्रमुख वरूण कुमार ने अनाज और नकद दिया। ज्ञात हो कि भेलवारा स्थित बिसुईया के महादेव सोरेन की मौत उत्तर पश्चिम अफ्रिका के मरूतानियां में 27 मई की रात हो गई थी। अभी तक उसका शव घर गांव नहीं आया है। रोजी-रोटी कमाने को लेकर वह फरवरी 2019 में मरूतानियां गया था। वह वहां एक कंपनी के तहत ट्रांसमिशन लाइन में काम कर रहा था। अचानक विदेश से प्रवासी मजदूर की मौत हो जाने से उसके आश्रितों की परविश की समस्या उठ खडी हुई है। वह अपने पीछे पत्नी मंजू देवी तीन पुत्री सविता कुमारी, रविवंती कुमारी, प्रमिला कुमारी एवं एक पुत्र हेमंत सोरेन को छोड गया है। बजरंग दल के संत्संग प्रमुख ने मृतक का शव जल्द घर वापसी कराने की मांग करते हुए आश्रितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। मौके पर करणी सेना के प्रदेश आईटी सेल के रवि सिंह, करिश्मा चंद्रवंशी, कुमारी कामना, सुभाष कुमार, रणधीर बरनवाल, गंगाधर महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी