पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू

हजारीबाग देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:10 AM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू
पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू

हजारीबाग : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष कांग्रेस अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। अगस्त 1947 से मई 1964 तक जब ये प्रधानमंत्री थे तो उस वक्त देश के पास बहुत कुछ नहीं था। इनकी दूरदर्शिता की वजह से आज भारत उस मुकाम को पा चुका है जिसके बारे में दुनिया सोच भी नहीं सकती थी। हम कांग्रेसी जन अपने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा, विजय कुमार यादव, शशि मोहन सिह, साजिद हुसैन, डॉ जमाल अहमद, सुनील अग्रवाल, दिलदार अंसारी, निसार खान, भालचंद्र मिश्रा, प्रकाश यादव, मनोज भगत, ओम प्रकाश गोप, सदरुल होदा, शैलेंद्र यादव, विजय सिंह, डॉ प्रकाश कुमार, रघु जयसवाल, राशिद अली खान, अनूप चौरसिया, जावेद मलिक, नरेश गुप्ता, सुरजीत नागवाला, रंजीत यादव, रोहन ठाकुर, असगरी अंजुम, मंसूर आलम, नागेश्वर महतो, रविद्र प्रताप सिंह, दरोगा अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी