चुनाव कलस्टरों का किया गया निरीक्षण

चरही प्रखंड क्षेत्र के चयनित कलस्टरों का निरीक्षण गुरुवार को पदाधिकारियों द्वारा किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:14 AM (IST)
चुनाव कलस्टरों का किया गया निरीक्षण
चुनाव कलस्टरों का किया गया निरीक्षण

चरही: प्रखंड क्षेत्र के चयनित कलस्टरों का निरीक्षण गुरुवार को पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कलस्टरों का निरीक्षण बीडीओ नीतू सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज सिंह तथा आंगो और चरही के थाना प्रभारियों की उपस्थिति में हुई। बनाए गए कलस्टरों में आंगो, चुरचू, चिचिकला, बहेरा और इंद्रा के दो कलस्टर शामिल किए गए हैं। निरीक्षण के क्रम में सभी आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया। स्कूली बच्चों के माध्यम से उनके माता- पिता को पत्र लेखन कराकर उन्हें वोट अवश्य करने का संदेश भिजवाया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में ईवीएम, वीवीपैट और जिला प्रशासन के एप, सी विजिल एप का डाउनलोडिग निबंधन कार्य कराया जा रहा है। इससे चुनाव संबंधित जानकारी प्रशासन को जागरूक जनता दे सकें। इस क्रम में थाना प्रभारी अभय कुमार, तरुण बालरा, जलधर तिग्गा, बीपीआरओ भीम मिस्त्री, मनीष सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी