डोर स्टेप की तर्ज पर गांजा आपूर्ति करने वाला तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी हजारीबाग कोर्रा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहरी क्षेत्र में ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:19 PM (IST)
डोर स्टेप की तर्ज पर गांजा आपूर्ति करने वाला तस्कर गिरफ्तार
डोर स्टेप की तर्ज पर गांजा आपूर्ति करने वाला तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : कोर्रा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहरी क्षेत्र में डोर स्टेप तर्ज पर गांजा की आपूर्ति करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। उसके पास से तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। चतरा से हजारीबाग गांजा सप्लाई करने की बात उसने पुलिस को बताई है। जानकारी दी कि गांजा चतरा से हजारीबाग लाया जा रहा है, और यहां ऑन कॉल गांजा की डिलेवरी दी जा रही है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सदर महेश प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कृष्णा राम (पिता स्व. मोती राम) है। ओरिया थाना मुफ्फसिल निवासी कृष्णा राम पूर्व में गांजा तस्करी मामले में हीं जेल जा चुका है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गांजा मोटरसाइकिल की डिक्की से भी बरामद हुआ। बकायदा इसके द्वारा सब्जी झोला में रखकर गांजा की बिक्री की जा रही थी। छापेमारी दल में थाना प्रभारी कोर्रा उत्तम तिवारी शामिल थे। पूछताछ में तस्करी के बाबत कई अहम जानकारी दी गई है। इस बाबत कोर्रा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार संध्या उसे जेपी कारा भेज दिया गया। सरकारी बस स्टैंड में भी सिगरेट में गांजा भरकर हो रही सप्लाई :

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी बस स्टैंड के कुछ नामचीन दुकानों में गांजा की सप्लाई सिगरेट में भरकर की जा रही है। कृष्णा राम ने इस बाबत अहम जानकारी दी है। सूत्रों पर विश्वास करें तो बस स्टैंड में एक दो नहीं बल्कि तीन दुकान इस धंधे में और गुप्त तरीके से इसकी बिक्री कोड वर्ड के आधार पर होती है। कृष्णा राम की गिरफ्तारी कनहरी रोड क्षेत्र में हुई। सुत्र बताते है कि डीएवी स्कूल के समीप भी गांजा के साथ साथ ब्राउन शुगर एक गुमटी में बेचा जा रहा है। संध्या में यहां युवकों की जमा होने वाली भीड़ इसकी पुष्टि करती है।

chat bot
आपका साथी