दीपावली के दिन रसोइया धमना में पसरा मातम, पति की मौत, पत्नी गंभीर

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) दीपावली को लेकर एक ओर चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 07:01 PM (IST)
दीपावली के दिन रसोइया धमना में पसरा मातम, पति की मौत, पत्नी गंभीर
दीपावली के दिन रसोइया धमना में पसरा मातम, पति की मौत, पत्नी गंभीर

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : दीपावली को लेकर एक ओर चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त रहा। वहीं दूसरी ओर रसोईया धमना में संध्या समय सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार गांव के ही 54 वर्षीय तिलक साव की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद गांव मातम में माहौल हो गया। बताया जाता है दीपावली की संध्या समय रसोईया धमना निवासी तिलक साव अपनी पत्नी के साथ बरही बाजार पूजन व घर को सजाने का समान लेकर खुशी- खुशी वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान रसोईया धमना मोड़ पर उक्त दंपती अपनी स्कूटी से सड़क पार ही कर रहे थे, कि तेज गति से गुजर रहे एक बोलेरो वाहन (संख्या जेएच 02 बीएफ 1418) ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमें रसोईया धमना निवासी 54 वर्षीय तिलक साव व उनकी पत्नी प्रेमलता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिस समय घटना हुई ठीक उसी समय डीएसपी नजीर अख्तर बरही से चौपारण की ओर जा रहे थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दंपती को हजारीबाग मेडिकल कालेज भेजा गया। लेकिन, इलाज के दौरान तिलक साव की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी प्रेमलता देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं डीएसपी नजीर अख्तर ने ग्रामीणों के सहयोग से उक्त बोलेरो को चालक सहित पकड़ कर बरही थाना भेजवाया। इधर गुरुवार संध्या समय तिलक साव की मौत की सूचना मिलते ही पूरे रसोइया धमना गांव में मातम का माहौल फैल गया। वहीं शुक्रवार की सुबह डीएसपी नजीर अख्तर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतक तिलक साव का शव गांव पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गई। इनका अंतिम संस्कार बराकर नदी में किया गया। मृतक तिलक साव अपने पीछे तीन बेटियों व दो बेटों से भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। तिलक साव घर के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे परिवार पर दुख की पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस परिवार के दुख की घड़ी में ढाढस बांधने विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, जिप सदस्य संतोष रविदास, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, वन विभाग के विधायक प्रतिनिधि मो. तौकीर रजा, मुखिया प्रतिनिधि संतोष साहू, तापेश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी रघुनाथ साहू, प्रो. बद्री साहू, गोविद साहू, प्रो. हीरामन साहू, सुखदेव साहू, युवा नेता मनोज साहू आदि पहुंचे और मदद का भरोसा दिया। इधर ग्रामीणों का मांग है कि रसोईया धमना में अंडरपास की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी