मतांतरण, धर्मातरण के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद

संसू बरही (हजारीबाग) प्रखंड के रसोईया धमना स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिदू परिषद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 08:16 PM (IST)
मतांतरण, धर्मातरण के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद
मतांतरण, धर्मातरण के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद

संसू, बरही (हजारीबाग) : प्रखंड के रसोईया धमना स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिदू परिषद ने अपने 57 वां स्थापना दिवस पर देश भर में चल रहे मतांतरण और धर्मातरण के खिलाफ शंखनाद कर समाज से प्रतिकार करने का आह्वान किया है। दुर्गा मंदिर प्रांगण में पदमा, बरकटठा, चलकुशा, चौपारण, इचाक के साथ साथ बरही के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर समरस समाज की स्थापना करने की बात कहीं। जय श्री राम के नारे के उद्घोष से स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रांत के संघ कार्यवाह सह राष्ट्रीय सत्संग एवं धर्माचार्य मार्गदर्शन मंडली प्रमुख जगन्नाथ शाही उपस्थित थे। उन्होंने धर्म ज्ञान देते हुए कहा कि हमारे पूर्वज मुगलों के शासन काल में माथे पर मैला ढोना स्वीकार किया पर धर्म नहीं बदला। आज अस्पृश्यता की भावना हिदू समाज को खोखला कर रहा है। समरस समाज बनाकर इसे रोकने की बात कहीं। कहा कि हम वीर महापुरुषों की संतान हैं, हमें कोई आंख नहीं दिखाएं। इशारे में बिना नाम लिए चेतावनी जारी करते हुए श्री शाही ने कहा कि तथाकथित लोग हिदुओं को गुमराह कर रहे हैं । जिस दिन हम लोग एक हो जाएंगे, वैसे लोगों को देश छोड़कर भागना होगा। कहा कि सभी हिदू आपस में सहोदर भाई हैं। आपस में छुआछूत कभी नहीं माने, जो छुआछूत मानते हैं वे पाखंडी है। हमारे देवता तक छुआछूत नहीं माने। हिदुओं को एक होना ही एक राष्ट्रभक्ति है। इससे पूर्व समारोह प्रारंभ भगवान श्री कृष्ण और श्रीराम के प्रतिमा पर फूल अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विहिप के जिला महामंत्री गुरुदेव गुप्ता व रंजीत चंद्रवंशी ने श्री शाही को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। वहीं विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, महामंत्री कैलाश ठाकुर एवं मातृशक्ति संयोजिका सुषमा सुमन दीदी को गिरजा देवी एवं सुनैन दीदी ने जिला उपाध्यक्ष अरविद मेहता को, पिटू चंद्रवंशी व नितेश कुमार, अरविद कुमार ने भी अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, कार सेवक रहे बरही के सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडे, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, राजकुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, महामंत्री कैलाश ठाकुर, अर्जुन साहू, सुनील साहू, रंजीत चंद्रवंशी, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, मुखिया विलास देवी, प्रो बद्री साहू, हीरामन साहू, गोविद साहू, आरएसएस के अरुण कुमार चौधरी, सुनील साहू, पिटू चंद्रवंशी, रवि केशरी, तपेश्वर साहू, कमल शंकर पंडित, हरि यादव, कैलाश साहू, वीरेंद्र कुमार, अरविद कुमार, सुखदेव साव, नितेश कुमार, निकेश कुमार, बीरेंद्र कुमार साव, अनुज कुमार, रवि कुमार, लक्ष्मण कुमार यमुना साव, प्रभु साहू, किशोर गुप्ता समेत भारी संख्या में विहिप के सदस्य मौजूद थे। स्थापना दिवस समारोह में श्री राम तीर्थ निधि सम्मान यात्रा निकालकर पूरे राज्य में संदेश देने वाले बरही के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी