होमगार्ड चयन प्रक्रिया में बाहरी अभ्यर्थियों का सूची में नाम दर्ज

संवाद सूत्र चरही ( हजारीबाग) झारखंड में किसी भी विभाग में भर्ती की प्रक्रिया हो चयन में ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:41 PM (IST)
होमगार्ड चयन प्रक्रिया में बाहरी अभ्यर्थियों का सूची में नाम दर्ज
होमगार्ड चयन प्रक्रिया में बाहरी अभ्यर्थियों का सूची में नाम दर्ज

संवाद सूत्र, चरही ( हजारीबाग): झारखंड में किसी भी विभाग में भर्ती की प्रक्रिया हो, चयन में गड़बड़ी होने का मामला सामने नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता। गड़बड़ी चाहे उच्च पद की बहाली में हो या फिर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की बहाली की हो। ऐसा ही होमगार्ड की बहाली के नामांकन प्रक्रिया में चुरचू में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का मामला प्रकाश में आया है। आरटीआइ कार्यकर्ता शमशेर आलम ने नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी होने के कई प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। जिला समादेष्टा का कार्यालय, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/19 के तहत हजारीबाग जिले में गृह रक्षक नव नामांकन के शारीरिक एवं लिखित जांच परीक्षा के उपरांत प्रखंड स्तर पर परीक्षा फल प्रकाशित किया गया है। इसमें चुरचू प्रखंड में पुरुष होमगार्ड की बहाली में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। चौदह ऐसे अभ्यर्थियों का नाम प्रकाशित किया गया है, जो चुरचू प्रखंड के हैं ही नहीं। यहां तक की चुरचू प्रखंड ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा का मास्टर चार्ट में कोई रिकार्ड उपलब्ध है ही नही। सिर्फ 11 अभ्यर्थियों का ही रोल नंबर चुरचू प्रखंड के पुरुष वर्ग के शारीरिक जांच परीक्षा के मास्टर चार्ट में अंकित है। गड़बड़ी का दूसरा आरोप :

दूसरा आरोप लगाया गया है कि जब चुरचू प्रखंड का कट ऑफ मा‌र्क्स 27 और जन्म तिथि 3 जून 1996 तय किया गया है। फिर किस आधार पर सुभाष कुमार प्रजापति (25 अंक), पंकज कुमार पांडेय (24 अंक) अंक तथा रमेश टुडू(25 अंक) का चयन कर लिया गया है। आरोप लगाते हुए आरटीआइ कार्यकर्ता ने कहा है कि दयानंद कुमार सिंह, सुदामा प्रजापति, रंजीत कुमार यादव एवं वरुण रजक का नाम किस लिस्ट से लिया गया है, उच्च स्तरीय जांच का विषय बनता है। अभ्यर्थियों के शारीरिक जांच परीक्षा का मास्टर चार्ट में पेज संख्या 355 से लेकर 450 तक चुरचू प्रखंड के महिला - पुरुष का लिस्ट जारी किया गया है, जिसमें नामांकन के लिए चयनित उन चौदह लोगों का रोल नंबर है ही नही। इस तरह से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने के आरोप लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी