किसान मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार : अकेला

संस हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव जिला अध्यक्ष अवधेश क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
किसान मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार : अकेला
किसान मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार : अकेला

संस, हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो द्वारा शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्र सरकार पर किसान मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया गया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई शिक्षा नीति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि मोदी सरकार आपदा को अवसर बनाकर किसानों मजदूर के खिलाफ देश के नौनिहालो एवं अन्नदाता देश के भाग्य विधाता को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षड्यंत्र कर रही है। बिहार के आगमी चुनाव के बारे में का कि वहां गठबंधन की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा की केंद्र सरकार जल्दबाजी में अध्यादेश के माध्यम से किसान खेतीहर मजदूर छोटे मंडी दुकानदारों एवं कर्मचारियों की आजीविका पर हमला बोल रही है यह देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश नहीं तो और क्या है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि इनकी नीतियों के कारण देश के सभी वर्ग में उत्साह की कमी आई है देश की जनता वोट देकर पछता रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि मोहन सिंह, निसार खान, बिरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गोप, जावेद मलिक, सदरुल होदा, रघु जयसवाल, लाल बिहारी सिंह, साजिद अली खान, साजिद हुसैन, राजू चौरसिया, अमर यादव, दशरथ कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी