जनसंघ के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डॉ. सूर्यमणि सिंह

जासं हजारीबाग पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वेबिनार (वर्चुअल कार्यक्रम) के तहत जिले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
जनसंघ के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डॉ. सूर्यमणि सिंह
जनसंघ के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डॉ. सूर्यमणि सिंह

जासं, हजारीबाग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वेबिनार (वर्चुअल कार्यक्रम) के तहत जिले भर के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित सांसद व विधायकों ने जुड़कर उनकी जीवनी पर अपना विचार रखा। इस अवसर पर अटल भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 25 सितम्बर 1916 को जन्म लेकर सादगी व सरल स्वभाव एवं सेवा भाव की अमिट छाप छोड़ कर दुनिया को एक नई दिशा दिखाने वाले महा मानव को शत शत बार नमन करता हूं। वर्चुअल के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. सूर्यमणि सिंह ने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिंहों पर चलकर मानव सेवा भाव से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे पूर्वजों से संस्कार व संस्कृति विरासत में मिली है। यही वजह है कि भाजपा के कार्यकर्ता अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं से अलग होते हैं। सूर्यमणि सिंह ने कहा कि मातृभूमि हमारी माता है। हमसब अपनी मातृभूमि के लिए जीते और मरते भी हैं। सांसद जयंत सिन्हा ने वर्चुअल के माध्यम से जुड़कर कहा कि आज प दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती पूरी दुनिया मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के चितक और संगठनकर्ता,भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत कर देश मे एकात्म मानववाद के प्रवर्तक संस्कार व संस्कृति के अग्रदूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय युगों युगों तक हमारे मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे। इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूं। मौके पर विवेकानन्द सिंह, केपी ओझा, राणा राहुल प्रताप, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रफुल कुमार, हरीश श्रीवास्तव, इंद्र नारायण कुशवाहा, दामोदर सिंह, अनिल सिन्हा, नारद पांडेय, रणधीर पांडेय, भरत पांडेय, रबिन्द्र लाल, अजय प्रजापति, ज्योति सिन्हा, हिमांशु कुमार, नंदलाल मेहता ने भी अपने विचार रखे।

--------

पूर्व पार्षद के आवास पर भी दी गई श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पार नाला स्थित पूर्व पार्षद राजेश कपूर के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन कुमार पप्पु, राजेश कपूर, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय विजय वर्मा, वरिष्ठ नेत्री प्रियंबदा, वार्ड पार्षद मोना देवी, नारद पांडेय, अजय कुमार, सतीश चंद्र सेठी, गौतम दास, अजय केशरी, रवि सिंह, शत्रुघ्न कुमार, प्रदीप सोनी, केदार सोनी, रमेश कुमार, ऋषभ कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी