एजीएम हत्याकांड: साजिशकर्ता अंबेदकर गुंझू ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

संस हजारीबाग त्रिवेणी सैनिक एजीएम गोपाल सिंह हत्याकांड के साजिश कर्ता केरेडारी निवासी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
एजीएम हत्याकांड: साजिशकर्ता अंबेदकर गुंझू ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
एजीएम हत्याकांड: साजिशकर्ता अंबेदकर गुंझू ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

संस, हजारीबाग : त्रिवेणी सैनिक एजीएम गोपाल सिंह हत्याकांड के साजिश कर्ता केरेडारी निवासी अंबेदकर गंझू ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अंबेदकर गंझू को आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने पुलिस के हवाले कर दिया। कोरोना जांच के बाद अंबेदकर को जेपी कारा भेजा जाएगा। इस मामले में मुख्य साजिश कर्ता कटकमदाग मुखिया पूर्व में भी सरेंडर कर चुका है। सदर थाना कांड संख्या 412-19 पांच दिसंबर को दर्ज किया गया था। इस मामले में दो जुलाई को उच्च न्यायालय ने शूटर मुमताज उर्फ टेनी को जमानत दे दी थी। टेनी को पुलिस ने फरवरी माह में गिरफ्तार की थी। यह जानकारी अधिवक्ता अमर रंजन ने दी। बताया कि सदर थाना कांड संख्या 412 -19 में अबतक तीन आरोपितों को जमानत मिल चुकी है। अधिवक्ता अमर रंजन ने अभियुक्त का सरेंडर कराया। जांच पदाधिकारी के अनुसार साजिशकर्ता अंबेदकर गंझू ग्राम समिति के नाते एजीएम के लिए हीं काम करते थे। इन्हें एक लाख रुपए बकायदा माह के समिति के लिए मिलते थे। अंबेदकर ने हीं उदय साव व एक अन्य के साथ मिलकर साजिश रची और गोपाल सिंह की हत्या बिहार से शूटर मंगा कर करवा दी थी।

chat bot
आपका साथी