वर्चुअल मीटिंग में कार्यकार्ताओं ने सांसद के समक्ष रखीं समस्याएं

टाटीझरिया (हजारीबाग ) सांसद जयन्त सिन्हा ने सोमवार को टाटीझरिया भाजपा कार्यकर्ताओं के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:13 AM (IST)
वर्चुअल मीटिंग में कार्यकार्ताओं ने सांसद के समक्ष रखीं समस्याएं
वर्चुअल मीटिंग में कार्यकार्ताओं ने सांसद के समक्ष रखीं समस्याएं

टाटीझरिया (हजारीबाग ): सांसद जयन्त सिन्हा ने सोमवार को टाटीझरिया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। ऑनलाइन बैठक में प्रखंड के पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष ,बूथ संयोजक शामिल हुए। सांसद ने इस दौरान एक-एक कार्यकर्ताओं से बात की और उनकी समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। कहा कि टाटीझरिया का बिजली सब स्टेशन निर्माण व चालू नहीं होने से वहां के लोगों को परेशानी है। वे इस संबंध में अधिकारियों से बात करते हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा कई सड़क, पुल, अस्पताल, बौधा जलाशय मरम्मत जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि देश में लगभग 500 साल से चला आ रहा श्री राम मंदिर निर्माण का विवाद समाप्त हुआ , जम्मू-कश्मीर का मसला हल हुआ, यह बहुत ही खुशी की बात है। दूसरी ओर कोरोना का दंश हमसब झेल रहे हैं । यह बीमारी हम सबों को जीने का नया तरीका सीखा रही है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, सांसद प्रतिनिधि एमके पाठक, राजू यादव, जीतन यादव, महेश अग्रवाल, अनिल मंडल, संतोष मंडल, शैलेश सिंह, परमेश्वर यादव, रामलाल टुडू, सहदेव यादव, नंदलाल यादव, निखिल सिंह,रजनीकांत चौधरी, अजय सिंह, प्रमोद सिन्हा, बबलू प्रजापति, अरुण साव, सुरेंद्र प्रसाद, कन्हाई राम, युगेश प्रसाद, राम सेवक, दीपक सिंह, डोमन साव, अनुज साव, जेपी सिंह, रवि राणा, प्रकाश गंझू, प्रकाश ठाकुर, प्रयाग ठाकुर, देव दयाल प्रसाद समेत अन्य जुड़े हुए थे।

chat bot
आपका साथी