छह लोगों को घायल करनेवाला वाहन था चोरी का

संवाद सहयोगी हजारीबाग छह अगस्त को इंद्रपुरी चौक से लेकर नवाबगंज तक आधा दर्जन लोगों को क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:22 PM (IST)
छह लोगों को घायल करनेवाला वाहन था चोरी का
छह लोगों को घायल करनेवाला वाहन था चोरी का

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : छह अगस्त को इंद्रपुरी चौक से लेकर नवाबगंज तक आधा दर्जन लोगों को कुचलने वाला बोलेरो पिकअप वैन चोरी का था। चोरी के वाहन के साथ चालक पकड़ा जाता तो शायद उसकी मुश्किल बढ़ जाती और संभवत: एक बड़ा गिरोह का पर्दाफाश हो जाता। इसी भय से चालक धक्का मारने के बाद वाहन को रोकने की जगह उसे दौड़ता रहा। यह सच पुलिस जांच में सामने आई है। सदर पुलिस की जांच में वाहन करीब एक माह पूर्व रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से चोरी होने की बात सामने आई है। वाहन रामगढ़ निवासी एक व्यवसायी का है। सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की जांच के दौरान उक्त बातें सामने आई है। ज्ञात हो कि लोगों को चपेट में लेने के बाद वाहन को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। एक हीं वाहन पर दो अलग-अलग प्रकार का नंबर प्लेट देखकर वाहन संदिग्ध माना जा रहा था। घायलों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जब वाहन की जांच हुई तो सच सामने आया। सदर थाना पुलिस ने वाहन के बारे में जानकारी रांची पुलिस को उपलब्ध करा दी है। ज्ञात हो कि सुबह करीब नौ बजे तेज गति से आ रहे वाहन ने इंद्रपुरी चौक पर एक खैनी बेचने वाले व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया था। इसके बाद पकड़े जाने से बचने के लिए उसने आधा दर्जन लोगों को चपेट में ले लिया। इसके बाद वह नवाबगंज रोड में कन्या मध्य विद्यालय के समीप दो मोटरसाइकिलों को अपने चपेट में लेने के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी