जेल भेजे गए तीन आरोपित

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) विष्णुगढ़ पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:20 PM (IST)
जेल भेजे गए तीन आरोपित
जेल भेजे गए तीन आरोपित

संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : विष्णुगढ़ पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपितों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक बरायं के रउफ अंसारी एवं बरायं के कविता मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 128/2020 भादवि की धारा 376,341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज है। जेल भेजी गई महिला के विरूद्ध थाने में कांड संख्या 11/2020 भादवि की धारा 366, 372/34 के तहत मामला दर्ज है। महिला पर दो साल पूर्व गांव की एक लड़की को बहला फुसला कर राजस्थान में शादी कराने का आरोप है। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के ख्याल से फरार चल रहे थे पर वे गिरफ्तारी से बच नहीं सके। इसके अलावा एक वारंटी मेधु महतो उर्फ मेधलाल महतो को भी जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी