अपने हक व अधिकार के लिए पढ़ना जरूरी : डॉ. टोप्पो

जासं हजारीबाग सरना पूजा स्थल धूमकुडिया सरहुल मैदान में सादगी एवं शालीनता के साथ विश्व आदि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:19 AM (IST)
अपने हक व अधिकार के लिए पढ़ना जरूरी : डॉ. टोप्पो
अपने हक व अधिकार के लिए पढ़ना जरूरी : डॉ. टोप्पो

जासं, हजारीबाग : सरना पूजा स्थल धूमकुडिया सरहुल मैदान में सादगी एवं शालीनता के साथ विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी केंद्रीय सरना समिति समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक एवं संचालन आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील ओड़िया ने किया। शुभारंभ कोलंबस कॉलेज के मुख्यअतिथि प्राचार्य सुशील टोप्पो, विशिष्ट अतिथि के स्वरूप में झामुमो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रुचि कुजुर एवं श्याम सुंदर मुर्मू दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। महेंद्र बेक, सुशील ओड़िया, अनूप राजेश लकड़ा, पीटर पॉल टोप्पो, आयरनी नाग, बंधन एक्का, जितवाहन भगत, महेंद्र कुजुर, रतन केरकेट्टा व विमल बिरवा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी समाज द्वारा धन्यवाद दिया गया विश्व आदिवासी दिवस को सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए। आज आदिवासी समाज के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक के विषय में सामूहिक रूप से मंथन किया गया। वक्ता के रूप में कोलंबस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील टोप्पो ने कहा कि अपने हक के अधिकार के लिए पढ़ो और लड़ो। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष झामुमो रुचि कुजूर ने कहा आदिवासी समाज के लोगों को सबसे पहले शिक्षित होना चाहिए जागरूक होना फिर कमाना, मजबूत होना चाहिए फिर हमें जो मिला उसे समाज के कल्याण के लिए वापस देना चाहिए। श्यामसुंदर मुर्मू ने कहा आदिवासी भाषा की पहली शिक्षक मां होती है यदि मां अपने बच्चों के साथ में वार्तालाप करेंगे तो बच्चे अपनी भाषा संस्कृति को जरूर सीखेंगे। सुशील ओड़िया ने कहा आदिवासियों की समस्या के समाधान के लिए महीना में एक दिन बैठक करना जरूरी है ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा सके। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी केंद्र सरना समिति हजारीबाग आदिवासी छात्र संघ ,कैथोलिक सभा ,यंगब्लड आदिवासी समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जीत वाहन भगत, मनोज मनोज टुडू, विमल बिरवा, अनुप राजेश लकडा, रतन केरकेट्टा, महेंद्र कुजुर, महेंद्र टोप्पो निरंजन उराव ,रुकमणी तिर्की, विशाल शॉ, रोजर नाईट, रोहित लाल मरांडी, निरंजन, सतन उराव, जगमोहन मिज, अगस्तीन मिज, रंजीत कुजुर,इत्यादि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी