अपनों ने किया किनारा, बेगानों ने किया दाह संस्कार

जासं हजारीबाग देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान। इंसान के बदल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:13 AM (IST)
अपनों ने किया किनारा, बेगानों ने किया दाह संस्कार
अपनों ने किया किनारा, बेगानों ने किया दाह संस्कार

जासं, हजारीबाग : देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान। इंसान के बदलने की बानगी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में आए दिन देखने सुनने को मिल रही है। शहर के बडम बाजार बिहारी गर्ल स्कूल के पास रह रहे मुक्तेश्वर उपाध्याय जो मूल रूप् से ग्राम तिरला थाना इचाक के रहने वाले थे। उनका रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे और उनकी पत्नी पूजा पाठ कर ही गुजारा करते थे।निधन की जानकारी मिलने पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रदीप पाठक ने उनके पैतृक गांव तिलरा में उनके भतीजे एवं गोतिया को खबर की। मगर इसके बाद भी कोई दाह संस्कार करने को तैयार नहीं हुआ। लाचार हो कर प्रदीप पाठक ने मुर्दा कल्याण समिति के मो. खालिद को सूचना दी। तत्काल मो. खालिद के द्वारा शव को एबुलेंस द्वारा मुक्तिधाम पहुंचाया गया और दाह संस्कार संपन्न किया गया। इस अवसर पर अशोक पाठक, अमर कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार दुबे, प्रमोद उपाध्याय, संजीव कुमार, सुधीर मिश्रा, रमेश चंद्र सिन्हा उर्फ पिटू , विनय चौधरी, भाजपा नेता दीपक नाथ सहाय, राजू सिन्हा, विशाल कुमार वर्मा ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी