सावन पूर्णिमा में भी सुने रहे देवालय

संवाद सहयोगी हजारीबाग कोरोना संक्रमण का शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते प्रकोप का असर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:49 PM (IST)
सावन पूर्णिमा में भी सुने रहे देवालय
सावन पूर्णिमा में भी सुने रहे देवालय

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : कोरोना संक्रमण का शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते प्रकोप का असर देवालय में सावन पूर्णिमा को भी देखा गया। मंदिरों में ताला लगा रहा, वहीं लोग अपने-अपने घरों में महादेव की पूजा करते दिखाई दिए। सावन पूर्णिमा के दिन मंदिरों को परंपरा के अनुसार सजाया गया परंतु पूजन का जिम्मा पुजारी के हाथ रही। आर्या नगर शिव मंदिर में पिछले 20 दिनों से ताला बंद है और पूजन का सारा कार्य पुजारी के हाथों संपन्न कराया जा रहा है। आर्या नगर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, समिति प्रमुख राम प्रवेश सिंह, हरि नारायण सिंह ने बताया कि सावन पूर्णिमा के दिन भी मंदिरों को लॉकडाउन के पूर्ण नियम का पालन किया गया। हालांकि को फूलों से सजाया गया। दीप प्रज्वलित किए गए। इसी तरह सभी प्रमुख मंदिरों में भी पूजन का प्रावधान किया गया है। सभी स्थानों पर लोग बाहर से पूजा की या फिर अपने घरों में महादेव की पूजा की। दर्जनों स्थानों पर सावन पूर्णिमा को लेकर भगवान सत्यनारायण कथा व पूजन का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी