जैविक खाद उपयोग को ले कृषि यंत्र वितरित

संसू केरेडारी प्रखंड में रासायनिक खाद व उर्वरकों के उपयोग से हो रहे नुकसान को दे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:35 AM (IST)
जैविक खाद उपयोग को ले कृषि यंत्र वितरित
जैविक खाद उपयोग को ले कृषि यंत्र वितरित

संसू, केरेडारी : प्रखंड में रासायनिक खाद व उर्वरकों के उपयोग से हो रहे नुकसान को देखते हुए प्रखंड स्तर पर जैविक खाद के प्रति किसानों को जागरूक करने तथा उसके उपयोग करने को लेकर केरेडारी पंचायत की आजीविका सखी महिला मंडल को सबसे पहले सदस्यों को जिसकी संख्या करीब पचास हैं उन्हें जैविक खाद के बारे में जानकारी फिर उन्हें जैविक मृतजीव खाद उत्पादन के लिए कृषि यन्त्र वितरित किया गया। उक्त कृषि जैविक उत्पादन यंत्र का वितरण केरेडारी पंचायत भवन में बीडीओ देवलाल उरांव, मुखिया तापेश्वर साव ने किया। इस मौके पर बीआरपी निर्मल कुमार, जनसेवक रवि राज, महिला मंडल की बसन्ती देवी, सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, किरण देवी, बेबी देवी, सितारा खातुन, मालती देवी, अनीता देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी