किसान मेला आज

कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में आत्मा हजारीबाग की ओर से आज (22 फरवरी को) किसान मेला क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 05:32 PM (IST)
किसान मेला आज
किसान मेला आज

कटकमसांडी : प्रखंड मुख्यालय में आत्मा हजारीबाग की ओर से आज (22 फरवरी को) किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रखंड के छोटे बड़े किसान भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी बीटीएम धर्मेंद्र कुमार पटेल ने दी है। उन्होंने बताया कि किसान भाई आलू, बैगन, मिर्च, प्याज, कद्दू, फूलगोभी, ओल, कोहरा, धनिया, फूलगोभी, पत्ता गोभी, अमरूद, पपीता, नींबू, केला, गुलाब, गेंदा, ईख, चना, गेहूं, सरसो, बकरी, मुर्गी, मछली, स्वनिर्मित उत्पाद आदि की प्रदर्शनी की जाएगी। उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शन करनेवाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में कई तरह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, इसमें कृषि विभाग से संबंधित जानकारियां मेले में पहुंचने वाले किसानों को दी जाएगी। एक दिवसीय किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी