कैंपियन बेसिक एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू

इचाक : कैंपियन बेसिक एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST)
कैंपियन बेसिक एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू
कैंपियन बेसिक एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू

इचाक : कैंपियन बेसिक एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन प्राचार्य प्रमेंद्र सागर ने बच्चों के साथ दौड़ लगाकर कर किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।खेल का संचालन पीटी शिक्षक सनी यादव और विकास राणा ने किया। खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 100 मीटर ,200 मीटर एवं 300 मीटर की रेस आयोजित की गई। वही लड़कियों के लिए खो खो खेल कराया गया। इसमें चारों हाउस लक्ष्मी, टाइगोर,नेहरु तथा गांधी हाउस ने बारी-बारी करके खेला। टैगोर हाउस के खिलाडियों ने प्रथम एवं लक्षमी हाउस के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । लक्ष्मी हाउस से शिवम कुमार ने 100 मीटर की रेस में प्रथम तथा लक्ष्मी कुमारी नेहरु हाउस से 100 मीटर रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त की। वही गांधी हाउस से 200 मीटर की रेस में पवन कुमार प्रथम ।स्थान पर रहा। टैगोर हाउस से 200 मीटर रेस में मौसमी कुमारी प्रथम। इसके अलावा 300 मीटर रेस में शुभम कुमार नेहरु हाउस से प्रथम स्थान पर रहा। टैगोर हाउस से दूसरे स्थान पर विशाल मेहता ने जीत हासिल की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा है।

chat bot
आपका साथी