पारा शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

टाटीझरिया: एकीकृत पारा शिक्षक संघ टाटीझरिया प्रखंड ने सोमवार को बीआरसी होलंग में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 05:33 PM (IST)
पारा शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पारा शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

टाटीझरिया: एकीकृत पारा शिक्षक संघ टाटीझरिया प्रखंड ने सोमवार को बीआरसी होलंग में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद यादव तथा संचालन तुलसी कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रवि ¨सह, डहरभंगा मुखिया मथुरा साव, झामुमो नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित थे। जिप सदस्य ने सरकार के द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की ¨नदा की। पारा शिक्षकों ने मिलकर सरकार विरोधी नारे लगाए एवं टाटीझरिया पर्यटन भवन के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इसमें संघ के अध्यक्ष रामाशीष प्रसाद, सचिव चंदन ठाकुर, कोषाध्यक्ष दयाल प्रसाद, सुंदर प्रसाद, तुलसी ठाकुर, कपिलदेव यादव, दिनेश राम, जमुना मिस्त्री, पंकज कुमार, विजय कुमार, केदार प्रसाद, मोहन प्रसाद, मालती कुमारी, अशोक राम, नरेंद्र प्रसाद, बलराम प्रसाद, अनिल मंडल आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी