छठव्रतियों के लिए बनी थी अस्थाई पुलिया

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में आस्था का महापर्व छठ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:53 PM (IST)
छठव्रतियों के लिए बनी थी अस्थाई पुलिया
छठव्रतियों के लिए बनी थी अस्थाई पुलिया

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में आस्था का महापर्व छठ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित महत्वपूर्ण बेलवा नदी छठ घाट सजधज कर उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने को तैयार किया गया जिसमे प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर पहुंच कर अपनी श्रद्धा दिखाई। बेलवा नदी छठ घाट पर अध्यक्ष आवास बोर्ड सह विधायक जानकी प्रसाद यादव ने छठव्रतियों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीढ़ी पर लड़खड़ाती एक बुजर्ग महिला को सहारा भी देकर सड़क तक पहुंचाया। बरकट्ठा के सभी मार्गो पर के दोनों ओर में रंग-बिरंगे रौशनी व ट्यूबलाइट की रौशनी से से पाट दिया गया। नदी से घाट पर आने-जाने के लिए अस्थाई पुलिया का निर्माण कराया गया जो व्रतियों के लिए सहायक रहा।

प्रवेश द्वार पर भव्य कलशनुमा लाइ¨टग तोरण द्वार का निर्माण कराया गया। नदी से घाट पर आने जाने के लिए अस्थाई पुलिया का निर्माण कराया गया। इसमें छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को सहूलियत मिली रंगबिरंगे आकर्षक लाइट व फूलो से घाट को सजाया गया यह व्यवस्था पिछले पांच दिनों से की गई है। वही पूरे नगर क्षेत्र में साउंड सिस्टम से छठ के गानों से माहौल भक्तिमय बन गया था। मौके पर थाना प्रभारी अवधेश ¨सह मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि अशोक गुप्ता उपस्थित थे । भंडारे में युवकों ने अ‌र्घ्य देकर धैर्य का परिचय दिया। बरकट्ठा चलकुशा प्रखंड के चटकरी में अध्यक्ष आवास बोर्ड सह विधायक जानकी प्रसाद यादव ने सपरिवार पारम्परिक छठ घाट पर पूजा अर्चना की। मौके पर विधायक पत्नी सह जिला परिषद उपाध्यक्षा चंदन देवी स्वयं दोउरा लेकर नदी तक गई।

शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आज

देश की मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर का भव्य भक्ति जागरण का आयोजन घाट पर गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोजन समिति व प्रसाशन ने पुरजोर तैयारी की है ।

chat bot
आपका साथी