भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित

दारू : प्रखंड के जिनगा, कबिलासी, पुनाइ, कवालु, हरली, पेटो, दारू, दारुडीह, बेलासोती, पिपचो, ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:52 PM (IST)
भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित
भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित

दारू : प्रखंड के जिनगा, कबिलासी, पुनाइ, कवालु, हरली, पेटो, दारू, दारुडीह, बेलासोती, पिपचो, बड़वार आदि के छठघाटों में अस्ताचलगामी और उसके बाद उदीयमान सूर्य को छठ व्रतियों ने अ‌र्घ्य दिया। सभी घाटों को युवाओं ने काफी मेहनत से साफ सफाई की और दुल्हन की तरह घाटों को सजाया गया। बीडीओ राम रत्न कुमार बरनवाल भी इस दौरान काफी सक्रिय दिखे। दारू बक्शीडीह में भगवान भास्कर के घोड़ों पर विराजमान प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की गई।

chat bot
आपका साथी