पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

हजारीबाग : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना समाज के अंतिम व्यक्ति तक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:03 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

हजारीबाग : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का था। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने अटल भवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के गरीबों के उत्थान के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त गैस कनेक्शन सहित कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इससे गरीबों के जीवन स्तर में मूलभूत सुधार आया है।

इससे पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप सहित उपस्थित अन्य नेताओं व कार्यकताओं ने पुष्पार्चन किया। मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान समाज सुधारक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील साहु, विनोद कुमार विगन, मरियम टुडू, सर्वेन्द्र मिश्रा, प्रमोद ¨सह, राजेश कपूर, शिवलाल यादव सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी