बरही में विहिप ने की बैठक

बरही : बरही प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व ¨हदू परिषद प्रखंड इकाई की बैठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:55 PM (IST)
बरही में विहिप ने की बैठक
बरही में विहिप ने की बैठक

बरही : बरही प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व ¨हदू परिषद प्रखंड इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता व संचालन जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने की। मौके पर संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं असम की तर्ज पर झारखंड राज्य में भी एनआरसी लागू करने, घुसपैठ पर तत्काल रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा कदम उठाने, झारखंड गौवंशीय हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 का झारखंड राज्य में पूर्ण रूपेण पालन करने, धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर करवाई सुनिश्चित करने, समाज में संस्कार क्षम शिक्षा का प्रचार करने आदि पर विचार विमर्श की गई। वहीं संगठन विस्तार पर जोर देते हुए जनसंपर्क चलाने और संगठन का विस्तार करने का संकल्प किया गया। बैठक में अरुण कुमार चौधरी, गो¨वद राम, त्रिवेणी साहू, राम पदारथ शर्मा, राजदेव कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, इंद्रदेव प्रसाद गुप्ता, जमुना प्रसाद यादव, अर¨वद कुमार, पप्पू ठाकुर, रतन राज गो¨वद, शिव कुमार पांडे, नागेंद्र कुमार, मनोज कुमार साहू, राजेश प्रसाद केसरी, राहुल पांडे, गो¨वद ठाकुर, सूरज दास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी