शराबबंदी की मांग को लेकर 27 को प्रभातफेरी

बड़कागांव : प्रखंड के तलसवार पंचायत में पूर्व नियोजित कार्यक्रम शराबबंदी अभियान को जारी रखत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:43 PM (IST)
शराबबंदी की मांग को लेकर  27 को प्रभातफेरी
शराबबंदी की मांग को लेकर 27 को प्रभातफेरी

बड़कागांव : प्रखंड के तलसवार पंचायत में पूर्व नियोजित कार्यक्रम शराबबंदी अभियान को जारी रखते हुए 27 सितंबर को सुबह 9:00 बजे पंचायत स्तरीय प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें शराब बंदी अभियान के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर क्षेत्र में सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्वास्थ्य विभाग से सहिया, जल साहिया, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं पंचायत के सभी वार्डों के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पंचायत के सभी ग्रामों के महिला पुरुष एवं छात्र छात्राएं प्रभातफेरी सह जन जागरूकता अभियान में शामिल रहेंगे। साथ ही साथ प्रखंड एवं थाना के भी पदाधिकारियों को शामिल होने का आग्रह किया गया है। रैली की शुरुआत पंचायत भवन तलसवार से आरंभ करते हुए टिकरीटांड़, तलसवार बस्ती, कजरू चौक, परेवातरी, निमियाटोला, कोयलग, दीपदाहा, बगाही, पतरा होते हुए सोहादी मे सभा का समापन किया जाएगा। इस अभियान को लेकर बैठक की कि जिसमें मुख्य रूप से मुखिया शुक्ला तुरी, देवानंद राणा, आनंद प्रसाद कुशवाहा, तिलक गझू, बंशीधर मिर्धा, नागेश्वर तुरी, किशुन तूरी, महेश् तूरी, मंगल तुरी, प्रकाश महतो, मनोज महतो, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, राजू कुमार, शांती देवी, बेबी देवी, बुधनी देवी, सुमन देवी, रेखा देवी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी