गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकारकण की दी गई जानकारी

बरकट्ठा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पीएलए द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 04:12 PM (IST)
गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकारकण की दी गई जानकारी
गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकारकण की दी गई जानकारी

बरकट्ठा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पीएलए द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष दर्शन सोनी, समाजसेवी संतोष देव, राहुल गुप्ता उपस्थित थे। सहिया साथी सोनाली देवी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सहिया साथी व स्कूली बच्चियों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर नाटक, गीत आदि की प्रस्तुतीकरण की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बीटीटी रीना वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से टीकाकरण, पोषाहार संबंधित अन्य जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार की नि:शुल्क वितरण किया जाता है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी नि:शुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच,टीकाकरण सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। बताया कि दो बच्चों के जन्म में काम से कम तीन वर्षों का अंतर होना चाहिए। परिवार कल्याण को लेकर विशेष जानकारी दी गई। मौके पर बीटीटी रीना वर्मा, सहिया साथी मंजू देवी, सहिया सोनाली देवी, काजल देवी, रेणु देवी, शिवानी देवी व नाटक में भाग लेनेवाली बच्चियां रिया कुमारी, राखी कुमारी, अंशु कुमारी, रानी कुमारी, प्रीति कुमारी समेत कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी